खरीफ फसलों की बुआई 826 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इस वर्ष खरीफ फसलें अब तक 826 लाख हेक्टेयर भूमि में बोई गई हैं। यह पिछले वर्ष की इस अवधि तक बोई गई 762.36 लाख हेक्टेयर से लगभग 55 लाख हेक्टेयर अधिक है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह 8.4 प्रतिशत अधिक है।
राज्यों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार धान 244.83 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया है, जबकि पिछले वर्ष की इस तारीख तक 225.75 लाख हेक्टेयर भूमि में बोया गया था। इससे धान के क्षेत्रफल में लगभग 19 लाख हेक्टेयर वृद्धि का पता चलता है।
दलहन की बुआई अब तक 88.38 लाख हेक्टेयर भूमि में हुई है जो कि पिछले मौसम के मुकाबले 11.83 लाख हेक्टेयर यानी 15.5 प्रतिशत अधिक है।
मोटे अनाज 181.43 लाख हेक्टेयर भूमि में बोए गए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15.42 लाख हेक्टेयर यानी 9.3 प्रतिशत अधिक है। मोटे अनाजों में बाजरा की बुआई सबसे अधिक 75.9 लाख हेक्टेयर में हुई है। पिछले वर्ष बुआई 64.16 लाख हेक्टेयर में हुई थी जो 18.3 प्रतिशत अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications