गिलानी की कराची में शांति बहाली की अपील
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के हवाले से कहा कि सिंध के मुख्यमंत्री आवास में एमक्यूएम और एएनपी के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान गिलानी ने यह टिप्पणी की।
खबरों के अनुसार गिलानी और आंतरिक मंत्री रहमान मलिक से मुलाकात के दौरान एएनपी के नेता अमीन खट्टक ने 12 सूत्रीय आचार संहिता पेश की। संकट को सुलझाने के लिए गिलानी और मलिक कराची पहुंचे हैं।
एएनपी नेता ने प्रस्तावित संहिता के बिंदुओं का खुलासा नहीं किया। सूत्रों के अनुसार मसौदे में इस बात का प्रावधान है कि दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ बयान नहीं जारी करेंगी।
प्रधानमंत्री ने शहर में हो रही हत्याओं को रोकने के लिए सेना बुलाने से इंकार करते हुए कहा कि सभी मामलों को वार्ता के माध्यम से सुलझाया जाएगा।
एमक्यूएम के एक नेता की हत्या के बाद से कराची में भड़की हिंसा में अब तक 90 लोग मारे जा चुके हैं। एमक्यूएम ने इस हत्या के लिए एएनपी को जिम्मेदार ठहराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications