चीन में सोने की खदान में आग, 16 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी चीन के झाओयुआन शहर स्थित लुओशान खदान में करीब 329 लोग काम कर रहे थे तभी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे यह दुर्घटना हुई। भूमिगत केबल की वजह से यहां आग लगी।
ज्यादातर मौतें दम घुटने की वजह से हुईं। कुछ कामगारों की अस्पताल में मौत हुई।
अधिकारियों के अनुसार करीब 8.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया। 39 से ज्यादा जख्मी कामगारों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
खदान कंपनी लिंगनान माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इस सप्ताह से पहले पश्चिमोत्तर एवं मध्य चीन में दो कोयला खदानों में रिसाव के चलते 27 कामगारों की मौत हो गई थी।
अधिकारियों के अनुसार पिछले साल 1,616 कोयला खदान दुर्घटनाओं में 2,631 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।