अफगानिस्तान में बरामद विदेशी शवों की पहचान हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांत के पुलिस प्रमुख अका नूर किंतोज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए 10 लोगों में दो अमेरिकी नागरिकों के अलावा जर्मनी के छह और अफगानिस्तान के दो नागरिक शामिल हैं।
अधिकारियों ने बदखशान प्रांत के करन-ओ-मुनजान जिले में शुक्रवार को 10 लोगों के शव बरामद किए थे जिसमें दो अफगानी नागरिक भी शामिल थे।
इधर, एक स्थानीय अधिकारी के मुताबिक मारे गए सभी विदेशी चिकित्सक थे जबकि एक अमेरिकी व्यक्ति काबुल में आंख के अस्पताल में तैनात था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications