न्यूयार्क के 3 हवाईअड्डों पर फुल-बॉडी स्कैनर लगेंगे
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार न्यूजर्सी में न्यूयार्क लिबर्टी और जॉन एफ. केनेडी व लागुआर्डिया अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों के प्रबंधन का जिम्मा संभालने वाली पोर्ट अथॉरिटी ऑफ न्यूयार्क एंड न्यूजर्सी का कहना है कि सितंबर में इन स्कैनरों का प्रयोग शुरू कर दिया जाएगा।
इसका विरोध करने वालों में शामिल वाशिंगटन की इलेक्ट्रॉनिक निजता सूचना केंद्र ने अमेरिकी आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया है कि हवाईअड्डों पर फुल-बॉडी स्कैनर न लगाए जाएं क्योंकि यह असंवैधानिक है।
केंद्र का कहना है कि बॉडी-स्कैनर किसी व्यक्ति के त्रि-आयामी तस्वीरों का विवरण प्रस्तुत करेगा।
हवाईअड्डों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था यूएस ट्रांसपोर्ट एवं सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (टीएसए) का कहना है कि इससे गैर-धातु वाले हथियारों जैसे विस्फोटकों का पता लगाया जा सकेगा जिनके बारे में मेटल डिटेक्टर से पता नहीं लगाया जा सकता।
अमेरिका के 41 हवाईअड्डों पर पहले से ही फुल-बॉडी स्कैनर लगे हुए हैं।
इसकी आलोचना करने वालों ने इस बात पर चिंता जताई है कि स्कैनरों के जरिए यात्रियों की नग्न तस्वीरें इकट्ठा की जा सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications