बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान ने मांगी अंतर्राष्ट्रीय मदद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने शुक्रवार को देश के नाम दिए संदेश में कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करता हूं कि वह पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए।"
गिलानी ने कहा, "पाकिस्तान इतिहास की सबसे भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है। इसमें जानमाल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। नुकसान का सही अंदाजा लगा पाना संभव नहीं है।"
प्रधानमंत्री गिलानी ने अब तक मिले अंतर्राष्ट्रीय सहायता की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अभी और मदद की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications