भारत ने बांग्लादेश को दिया 1 अरब डॉलर का ऋण
ढाका, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने देश में कई परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए शनिवार को भारत के साथ एक अरब डॉलर के एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
समाचार पत्र डेली स्टार ने खबर दी है कि इस ऋण का इस्तेमाल बांग्लादेश सरकार द्वारा निर्धारित और पारित परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर किया जाएगा।
बांग्लादेश के आर्थिक संबंध विभाग के सचिव एम.मुशर्रफ हुसैन भूइयां और भारत के एक्जिम बैंक के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक टी.सी.ए.रंगनाथन ने बांग्लादेश के वित्त मंत्री ए.एम.ए.मुहित और भारतीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किया। मुखर्जी शनिवार अपराह्न् संक्षिप्त दौरे पर बांग्लादेश पहुंचे।
प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस वर्ष जनवरी में भारत दौरे के दौरान, नई दिल्ली ने इस बैंक के जरिए एक अरब डॉलर के ऋण का बांग्लादेश को प्रस्ताव दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications