चीन में सोने की खदान में आग, 16 मरे
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी चीन के झाओयुआन शहर स्थित लुओशान खदान में करीब 300 लोग काम कर रहे थे तभी शाम को करीब पांच बजे यह दुर्घटना हुई।
सात कामगार अब भी फंसे हुए हैं। उनके बचाव के लिए प्रयास जारी हैं। करीब 8.30 आग पर काबू पा लिया गया। दर्जनों जख्मी कामगारों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि भूमिगत केबल की वजह से यहां आग लगी। खदान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications