तालिबान को विदेशी लड़ाकू दे रहे मदद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रांतीय उप पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान हक्तीश ने कहा कि उजबेकिस्तान के आतंकवादी कमांडर ताहिर याल्दाश की देखरेख में विदेशी लड़ाकू लड़ रहे हैं।
हक्तीश ने कहा, "लड़ाकू ताजिकिस्तान के हैं और उन्होंने पाकिस्तान के कबायली इलाके मिरान शाह में प्रशिक्षण हासिल किया है।"
उन्होंने बताया कि उनमें से कुछ लड़ाकू अपने अफगान सहयोगी अब्दुल सत्तार के साथ शनिवार सुबह गिरफ्तार किए गए और इनके पास से हथियार और विस्फोटक जब्त किए गए हैं।
हक्तीश ने कहा, "अरब, चेचन्या, ताजिकिस्तान और अन्य मध्य एशियाई देशों के 40 से अधिक लड़ाकू तालिबान आतंकवादियों के साथ कुदुंज प्रांत में लड़ रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications