श्वार्जनेगर ने समलैंगिक विवाह का समर्थन किया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रिपब्लिकन गवर्नर और पूर्व फिल्म स्टार श्वार्जनेगर ने एक अदालत के आदेश पर एक शपथ पत्र दाखिल किया। अदालत ने निर्देश दिया था कि सरकार द्वारा फैसलों का लागू करने में देरी की वजह से समलैंगिक शादी पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
गौरतलब है कि अदालत के फैसले के बाद कैलीफोर्निया में समलैंगिकों की शादी की इजाजत मिल गई है।
श्वार्जनेगर के वकील ने कहा, "प्रशासन अदालत के फैसले को लागू कर जनता की इच्छा को पूरा करने में विश्वास रखता है जिससे समलैंगिकों को शादी करने की अनुमति मिल जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications