एचपी के मुख्य कार्यकारी ने इस्तीफा दिया
सान फ्रांसिस्को, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर कंप्यूटर निर्माता कंपनी हेवलेट पैकवर्ड (एचपी) के मुख्य कार्यकारी मार्क हर्ड ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरने के बाद इस्तीफा दे दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एचपी की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि इस मामले की जांच की जा रही है। एचपी के साथ जुड़े एक बाहरी कांट्रैक्टर ने हर्ड पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल की यह राय थी कि हर्ड को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। हर्ड वर्ष 2005 से कंपनी के इस शीर्ष पद पर काबिज थे। अब उनकी जगह मुख्य वित्तीय अधिकारी कैथी लेसजैक को मुख्य कार्यकारी बनाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications