उप्र में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश, 14 गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने शनिवार तड़के कोसीकलां इलाके में स्थित दो होटल और भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) के कोसी टूरिस्ट कॉम्पलैक्स पर छापा मारा और 14 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "छापे के दौरान गिरफ्तार की गई लड़कियां बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की रहने वाली हैं।"
उन्होंने बताया, "प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार सभी लोग देह व्यापार से जुड़े एक अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े हुए हैं। इस गिरोह का मुख्य क्षेत्र नोएडा और दिल्ली है। हम होटल और कॉम्पलैक्स के उन कर्मचारियों से छानबीन कर रहे हैं, जो इसमें शामिल हैं।"
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ लोग नोएडा या राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।