संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने हूजी पर पाबंदी लगाई

वाशिंगटन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने हरकत-उल जेहाद अल-इस्लामी (हूजी) को आतंकवादी संगठन करार देते हुए इस संगठन और इसके सरगना मोहम्मद इलियास कश्मीरी पर पाबंदी लगा दी है।

हूजी कई वर्षो से पाकिस्तान और बांग्लादेश में सक्रिय होने के साथ ही भारत में भी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को इस संगठन को 'वैश्विक आतंकी संगठन' घोषित किया।

इस पाबंदी के बाद अमेरिका में हूजी और कश्मीरी की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। संयुक्त राष्ट्र ने भी हूजी और कश्मीरी को प्रतिबंधित कर दिया है।

अमेरिका के आतंकवाद और वित्तीय गुप्तचर मामलों के उप वित्त मंत्री स्टुअर्ट लेवे ने कहा, "इलियास कश्मीरी ने कई बार अमेरिका और सहयोगी देशों के सुरक्षाबलों को निशाना बनाने का प्रयास किया। वह अलकायदा की ओर से आतंकवाद फैलाने के लिए भी जिम्मेदार है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+