भोजपुर में 2 दिनों में 13 टन गांजा जब्त
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि पिछले 48 घंटों के दौरान राज्य के भोजपुर जिले से 13 टन गांजा जब्त किया गया है। यह देश में गांजा की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है।
उन्होंने बताया कि भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल यादव के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर छापे के दौरान उक्त बरामदगी की गई। इसमें असम से ट्रकों के जरिए बिहार में आपूर्ति करने के लिए लाया जा रहा नौ टन गांजा भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में 14 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications