यूनिसेफ की नई राष्ट्रीय दूत बनीं प्रियंका
इस संबंध में प्रियंका व भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि कैरिन ह्यूलशोफ के बीच यहां 10 अगस्त को एक समझौता होगा।
शनिवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है, "बच्चों के जीवन में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध मशहूर हस्तियां यूनिसेफ की राजदूत हैं। अपने व्यक्तिगत अधिकारों के प्रति बेहद जागरूक इन हस्तियों में बच्चों की समस्याओं पर लोगों का ध्यान केंद्रित करने की क्षमता होती है और ये हस्तियां यूनिसेफ के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए आवश्यक धन तत्काल जुटा सकती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications