लेह त्रासदी : मृतकों की संख्या 117, चिकित्सा दल के साथ पहुंचे आजाद (लीड-2)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के दल के साथ लेह पहुंच गए हैं। फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए इंडियन एयरलाइंस ने भी उड़ानें शुरू कर दी हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर क्षेत्र) फारूक अहमद ने कहा कि दोपहर में दो अन्य शवों के बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 117 पर पहुंच गई है। खराब मौसम के कारण सुबह रोका गया बचाव कार्य फिर शुरू कर दिया गया है।

आपदा में 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

गुलाम नबी आजाद एक विशेष विमान से दोपहर में लेह कस्बे पहुंचे। विमान में दवाएं, खाद्य पदार्थ और तंबू भी थे।

वायुसेना ने भी दो विमानों में राहत सामग्री भेजी है।

स्थानीय अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है। भारतीय सेना के 25 जवानों सहित 100 लोग अब भी लापता हैं।

फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए इंडियन एयरलाइंस ने तीन अतिरिक्त उड़ानों को संचालित करने का फैसला किया है। इनमें एक जम्मू से और दो दिल्ली से होंगी।

केंद्रीय नवीन और अक्षय ऊर्जा मंत्री फारूक अब्दुल्ला भी राहत और बचाव कार्यो का जायजा लेने राज्य सरकार के विमान से शनिवार को लेह पहुंचे। एक अन्य उड़ान में सरकारी विमान ने मीडिया कर्मियों को श्रीनगर से लेह पहुंचाया गया।

शुक्रवार को लेह का दौरा करने वाले राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीड़ितों को राहत के लिए तत्काल पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की। लेह हवाईअड्डे के रनवे से उड़ानों को फिर शुरू किए जाने के बाद उमर वहां पहुंचे थे। रनवे पर बाढ़ का पानी और कीचड़ जमा हो गया था।

पुलिस ने करीब 2,000 प्रभावित लोगों के लिए लेह कस्बे और चोगलमसार गांव में रहने की व्यवस्था की है।

बचाव और राहत कार्य में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सेना के करीब 6,000 जवान तैनात किए गए हैं। प्रभावित इलाकों में सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।

बाढ़ से एक पॉलीटेक्निक कॉलेज, भारत संचार निगम लिमिटेड का मुख्यालय, ऑल इंडिया रेडियो केंद्र और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के शिविर सहित कई सरकारी कार्यालय और इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+