सरकार ने चूहों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की : करात

पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का उद्घाटन करते हुए करात ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में छह करोड़ टन अनाज है। गोदामों में क्षमता से अधिक अनाज है और सड़ रहा है। वे चूहों की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित कर रहे हैं।

माकपा नेता ने कहा कि वाम दल लंबे समय से गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इसे अनसुना कर रही है।

करात ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व और सरकार समग्र विकास के बारे में पाखंडपूर्ण ढंग से बात करती है जबकि वे जिन नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं उनको लोगों की भारी संख्या को भोजन, सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा तक पहुंच से बाहर रखने के लिए तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे अधिक भूखे और कुपोषित लोग भारत में हैं। इससे देश की शर्मनाक तस्वीर सामने आती है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतें भी महंगाई का एक बड़ा कारण हैं।

सरकार की अमेरिकी परस्त नीतियों का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के शासन काल में अमेरिका और इजरायल भारत के दो आवश्यक मित्र हैं।

उन्होंने भारत-अमेरिका परमाणु दायित्व विधेयक को संसद में पारित करने के सरकार के प्रयास की भी आलोचना की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+