पूर्व सांसद प्रभुनाथ राजद में शामिल
छपरा, 7 अगस्त (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह शनिवार को छपरा में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए।
छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित जनता महापंचायत रैली में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने फूलों की माला पहनाकर प्रभुनाथ सिंह का स्वागत किया।
बाहुबली के रूप में चर्चित प्रभुनाथ सिंह पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज चल रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications