आतंकवादी संगठनों ने ली विदेशियों को मारने की जिम्मेदारी (लीड-1)
काबुल, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर बदखशान प्रांत में 10 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी तालिबानी आतंकवादियों और एक इस्लामिक पार्टी ने ली है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बदखशान प्रांत में शुक्रवार को 10 लोगों का शव बरामद किया गया था जिसमें दो अफगानी और आठ विदेशी नागरिक थे। तालिबानी आतंकवदियों और इस्लामिक पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
इससे पहले प्रांत के पुलिस प्रमुख अका नूर किंतोज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि मारे गए 10 लोगों में दो अमेरिकी नागरिकों के अलावा जर्मनी के छह और अफगानिस्तान के दो नागरिक शामिल थे।
इधर, एक स्थानीय अधिकारी के मुताबिक मारे गए सभी विदेशी चिकित्सक थे जबकि एक अमेरिकी व्यक्ति काबुल में आंख के अस्पताल में तैनात था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications