अफगानिस्तान में 21 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार खोस्त शहर में स्थित नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने एक बयान में बताया, "पक्तिका प्रांत के सार हवजा जिले में शुक्रवार को कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए।"
बयान में कहा गया है कि खुफिया विभाग को रिपोर्ट मिली थी कि उस इलाके में आतंकवादियों का एक समूह किसी बड़े हमले की तैयारी में जुटा हुआ है, लेकिन इसके पहले ही अफगान और नाटो के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना की कार्रवाई में आतंकवादी मारे गए।
बयान के अनुसार सुरक्षा बलों के जवानों ने कार्रवाई के दौरान आतंकवादियों से बड़े पैमाने पर हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।
अफगान सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी राज मोहम्मद ओरियाखिल ने बताया कि शुक्रवार को ही पड़ोस के खोस्त प्रांत के साबरी जिले से अफगान और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई में सात संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications