राहत सामग्री लेकर लेह पहुंचा वायुसेना का विमान
रक्षा प्रवक्ता पवितार सिंह ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय वायुसेना का आईएल-76 विमान लेह पहुंच गया है। इससे पहले भेजा गया विमान यहां खराब हालात के कारण उतर नहीं पाया था इसलिए वापस बुला लिया गया था। हमने खाद्य सामग्री के पैकेट, दवाइयां, कपड़े और कम्बल भेजे हैं।"
सिंह ने कहा, "राहत कार्य जारी है और भारतीय सेना के अधिकारी दिन रात काम कर रहे हैं। घायलों को चण्डीगढ़ लाने की योजना की हमें कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन हम पूरी तरह से तैयार हैं।"
बाढ़ के चलते यहां 115 लोग मारे गए हैं और 300 से ज्यादा घायल हुए हैं। इसके अलावा 100 लोग लापता हैं जिनमें सेना के 25 जवान भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications