Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिरोशिमा पर परमाणु बम हमले की 65 वीं बरसी

Nagasaki
टोक्यो। हिरोशिमा पर परमाणु बम हमले की आज 65वीं बरसी है। आज के ही दिन वर्ष 1945 में सुबह 8.15 बजे एक अमेरिकी बी-29 बमवर्षक ने शहर पर एक अणु बम गिराया था। इससे कुछ ही सेकेंडों में हजारों लोगों की मौत हुई और बाद में सैकड़ों लोग मरे।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विकिरण से प्रभावित और पिछले वर्ष मरने वाले 5,501 लोगों के नाम भी स्मारक स्थल पर जोड़ दिए जाने के बाद इस हमले के पीड़ितों की संख्या बढ़कर 269,446 हो गई है।

बम हमले की 65वीं बरसी पर 'पीस मेमोरियल पार्क' में समारोह का आयोजन हुआ और मृतकों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून, 70 देशों के प्रतिनिधि और जापान में अमेरिका के राजदूत जान रूज भी समारोह में शामिल हुए। मून इस समारोह में शामिल होने वाले पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव और रूज पहले अमेरिकी राजदूत हैं ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+