छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश, 4 जिलों का संपर्क टूटा
रायपुर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के कारण सड़क टूट जाने से राज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित चार जिलों का संपर्क राजधानी रायपुर से टूट गया है।
बस्तर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 43 पर बना पुल बुधवार रात बारिश के पानी में डूब गया जिससे नरायणपुर, बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों से रायपुर का संपर्क टूट गया है।
जगदलपुर में अधिकारियों ने कहा, "इंद्रावती नदी के उफान पर होने से कई घर पानी में डूब गए हैं और दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं। प्रभावित लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य चलाया जा रहा है।"
मौसम विभाग ने शनिवार तक और अधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications