आंध्र में तेजी से फैल रहा है स्वाइन फ्लू
स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से मरने वाले व्यक्ति की शिनाख्त रघुपति के रूप में की गई है। वह सरकार द्वारा संचालित गांधी अस्पताल में भर्ती था। रघुपति करीमनगर का रहने वाला था और वह कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती किया गया था।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार तिरूपति शहर में भी स्वाइन फ्लू के 15 मामले सामने आए हैं। नर्सिग के छात्रों में एच1एन1 वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें भी गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि छात्रों से नमूने लेकर जांच के लिए सरकारी चेस्ट अस्पताल भेज दिया गया है।
राज्य में बुधवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक गर्भवती महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। इस बीमारी की वजह से मरने वाले 20 लोगों में पांच बच्चे शामिल हैं।
इस साल राज्य में एच1एन1 वायरस के मामले बढ़कर 200 तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राज्य में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू को लेकर बेहद चिंतित हैं और लोगों से इसे लेकर जागरूक रहने को कहा गया है। यह बीमारी मानसून के दौरान तेजी से फैलती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications