भुवनेश्वर। उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में बुधवार को नक्सलियों ने एक पुल को विस्फोट से उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना झारखण्ड की सीमा से पांच किलोमीटर की दूरी पर भालुलता और जराएकेला गांवों के बीच महीपानी के निकट हुई।
पुलिस अधीक्षक दीप्तेश पटनायक ने बताया कि इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा और सुरक्षा बलों की जांच के बाद इसे फिर से बहाल कर दिया गया।