ग्रामीणों पर गोलीबारी मामले में एक और गिरफ्तारी
शेर सिंह नाम के एसएसबी जवान को पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। जिले के पुलिस उपाधीक्षक विवेक चंद्रा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि जांच में यह प्रमाणति हुआ है कि झड़प के दौरान शेर सिंह ने अपनी रायफल से ग्रामीणों पर फायरिंग की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उसकी रायफल को कब्जे में ले लिया गया है।
जिले के त्रिकोलिया गांव में ग्रामीणों और एसएसबी के जवानों के बीच सोमवार को गाड़ी ओवर टेक करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।
चंद्रा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एसएसबी जवानों ने मामले को सुलझााने की बजाय और ज्यादा तूल दिया। उन्होंने जोर दिया कि बहुत जल्द इस मामले में और आरोपी जवानों की गिरफ्तारियां होंगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरे मामले की अलग से जांच उप-जिलाधिकारी अशोक कुमार द्वारा की जा रही है। इस मामले में सहायक कमांडेंट मंजीत सिंह सहित 11 जवानों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications