बोलीविया में शीत लहर से 60 लाख मछलियां मरीं

उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में बहने वालीं ग्रैंडी, पिराई और इचिलो नदियों में मछलियों के मारे जाने के बाद बोलीविया के पूर्वी प्रांत सांता क्रूज के अधिकारियों ने एक अलर्ट जारी कर दिया है।

गवर्नर रूबेन कोस्टास ने पत्रकारों को बताया कि करीब आधी शताब्दी में सांता क्रूज में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है और यह एक पर्यावरणीय आपदा है।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि मछलियों के मरने के कारण नदियां बहुत प्रदूषित हो गई हैं और उन्होंने स्थानीय लोगों को इनके पानी का इस्तेमाल न करने के प्रति चुनौती दी है।

पिछले महीने दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी हिस्से के शीत लहर के चपेट में आने के बाद दक्षिणी व पूर्वी बोलीविया में तापमान बहुत नीचे चला गया है, यहां तक कि तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है।

बोलीविया के मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि इस सप्ताह भी देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से शीत लहर की चपेट में रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+