हिजबुल्ला ने इजरायल को 'जवाबी कार्रवाई' की धमकी दी
बेरूत, 4 अगस्त (आईएएनएस)। लेबनान के संगठन हिजबुल्ला ने पिछले दिनों लेबनानी सेना और इजरायली सैनिकों के बीच हुई गोलीबारी के मद्देनजर इजरायल के खिलाफ 'जवाबी कार्रवाई' की धमकी दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दोनों देशों की सीमा पर हुई गोलीबारी में लेबनान के दो सैनिक, एक इजरायली सैनिक और एक पत्रकार की मौत हो गई थी।
इस घटना पर हिजबुल्ला के प्रमुख सैय्यद हसन नसरल्लाह ने मंगलवार को कहा, "हमारी सेना ने अपने दुश्मन इजरायल के खिलाफ वीरता का परिचय दिया। इस बार हमने कुछ नहीं कहा लेकिन फिर ऐसा हुआ तो हम शांत नहीं बैठेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications