कोड़ा के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश
याचिकाकर्ता दुर्गा उरांव के वकील राजीव कुमार ने आईएएनएस को बताया, "मुख्य न्यायाधीश सुशील हरकोली एवं न्यायमूर्ति डी.एन. पटेल की पीठ ने मधु कोड़ा तथा छह पूर्व मंत्रियों के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए।"
उन्होंने बताया, "इनके अलावा सीबीआई कोड़ा के दो निकट सहयोगियों-विनोद सिन्हा एवं संजय चौधरी की जांच भी करेगी।" अदालत भी इस पूरे मामले पर अपनी निगरानी रखेगी।
राज्य सरकार दुर्गा उरांव द्वारा अक्टूबर 2008 में दायर जनहित याचिका (पीआईएल) दायर किए जाने के बाद से ही मामले की जांच सीबीआई से कराने का विरोध कर रही है।
उरांव ने कोड़ा एवं छह पूर्व मंत्रियों- हरिनारायण राय, एनोस एक्का, कमलेश सिंह भानु प्रताप साही, चंद्रप्रकाश चौधरी तथा दुलाल भुइयां की संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। ये सभी सितंबर 2006 एवं अगस्त 2008 के बीच कोड़ा के मंत्रिमंडल में थे।
कोड़ा, एक्का, राय एवं कमलेश सिंह रिश्वतखोरी के मामले में इस समय जेल में हैं। खुफिया ब्यूरो ने उन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया था। ब्यूरो ने उनके विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया है।
आयकर विभाग एवं प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले वर्ष अक्टूबर तथा इस वर्ष फरवरी में कोड़ा और उनके सहयोगियों के आवास पर छापेमारी की थी।
उल्लेखनीय है कि कोड़ा के दो सहयोगी- सिन्हा और चौधरी फरार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications