आस्ट्रेलियााई पुलिस को 'भारतीय दिखने वाले' व्यक्ति की तलाश
विक्टोरिया पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमने एक व्यक्ति की तस्वीर जारी की है। इस पर पिछले साल सितंबर में मेलबर्न की एक गली में जा रही एक किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न का संदेह है।
समाचार पत्र 'द एज' की बुधवार की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने भारतीय दिखने वाले इस व्यक्ति के बारे में बताया कि उसकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है और उसके बाल काले हैं।
पुलिस के अनुसार जब यह घटना हुई थी उस समय आरोपी भूरे और पीले रंग की जैकेट, छोटी आस्तीन वाली कॉलरदार शर्ट, जींस और सफेद जूते पहने हुए था।
मामले की जांच करने वाले अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शाम को करीब पांच बजे के आसपास हुई थी। माना जा रहा है कि इस घटना से पहले आरोपी ने हीडलबर्ग और क्लिफटन हिल के बीच रेलगाड़ी से यात्रा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications