गोवा जेल से 3 कैदी फरार (लीड-1)
जेल अधिकारियों ने बताया कि पणजी से 35 किलोमीटर दूर वास्को की सदा उपजेल से विचाराधीन कैदी अभिजीत पटेल और आजावीन कारावास की सजा काट रहे हिटलर फर्नाडीस और सेबी फरेरो बुधवार को शौचालय के रास्ते फरार हो गए।
जेल मामलों के उप मंडलीय मजिस्ट्रेट लेविनसन मार्टिन्स ने बताया,"कैदी संभवत: बुधवार तड़के तीन बजे के बाद भागे होंगे। कैदी शौचालय में सुराख करके भागने में कामयाब रहे।"
उन्होंने बताया कि 46 वर्षीय हिटलर पर गोवा और कर्नाटक में हत्या के दो मामले दर्ज हैं। इत्तेफाक से वह उन कैदियों में शुमार था जिनकी रिहाई पर जेल की समिति विचार करने वाली थी। हिटलर और सेबी इससे पहले भी जेल से फरार हो चुके हैं।
इस मामले में दो अधिकारियों सहित चार जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने विधानसभा को सूचित किया कि घटना की न्यायिक जांच भी शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications