तेल कुएं में मिट्टी भरने का काम पूरा: बीपी

कंपनी ने तेल कुएं को पूरी तरह से बंद करने की दिशा में इस काम को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मिट्टी भरे जाने के बाद तेल कुएं को 'स्थिर अवस्था' में माना जा रहा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि तेल कुएं में मिट्टी भरने का काम मंगलवार को शुरू किया गया था करीब आठ घंटे बाद इसे समाप्त कर दिया गया।

"फिलहाल कुएं की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कुएं की स्थिर अवस्था बरकरार रहती है या नहीं। इसके बाद जरूरत पड़ने पर और मिट्टी भी भरी जा सकती है।"

तेल कुएं में मिट्टी भरने से इसमें ऊपर की ओर तेल का दबाव कम हुआ है। इसके बाद इंजीनियर इसमें सीमेंट भरने का काम शुरू करेंगे।

लूसियाना तट से 60 किलोमीटर दूर स्थित इस तेल कुएं में 20 अप्रैल को तेल खनन के दौरान किए गए विस्फोट से यह कुआं क्षतिग्रस्त हो गया था। वैज्ञानिकों ने इस कुएं से हुए तेल रिसाव को दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा तेल रिसाव संकट बताया है।

करीब तीन महीनों में तेल कुएं से कुल 49 लाख बैरल तेल का रिसाव हुआ जिसमें से बीपी ने आठ लाख बैरल तेल एकत्र किए। तेल रिसाव की यह मात्रा मेक्सिको में 1979 में हुए तेल रिसाव से ज्यादा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+