छत्तीसगढ़ में 3 साल में हुए 1,948 नक्सली हमले

पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"नक्सलियों ने जुलाई 2007 से जुलाई 2010 के बीच 1,948 हमले किए। इन हमलों में 418 नागरिक और 75 विशेष पुलिस अधिकारियों सहित कुल 435 पुलिसकर्मी शहीद हुए।"
अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने 95 फीसदी हमले बस्तर इलाके में किए हैं और हताहतों की संख्या भी सबसे ज्यादा यहीं है। लगभग 40,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला यह क्षेत्र खनिज संपदा के मामलों में समृद्ध माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications