उड़ीसा में नक्सलियों ने पुल उड़ाया
पुलिस ने बताया कि यह घटना झारखण्ड की सीमा से पांच किलोमीटर की दूरी पर भालुलता और जराएकेला गांवों के बीच महीपानी के निकट हुई।
पुलिस अधीक्षक दीप्तेश पटनायक ने आईएएनएस को बताया कि इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा और सुरक्षा बलों की जांच के बाद इसे फिर से बहाल कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications