कराची हिंसा में मरने वालों की संख्या 61 हुई

इस्लामाबाद, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता और विधायक रजा हैदर की हत्या के बाद से जारी हिंसा में रातभर में चार और लोगों की मौत हो जाने के साथ ही इस हिंसा में मरने वालों की संख्या बुधवार को 61 तक पहुंच गई।

'जियो न्यूज' के अनुसार तीन दिन से जारी हिंसा में 61 लोग मारे गए और 150 से ज्यादा घायल हो गए।

सिंध प्रांत की विधानसभा में विधायक हैदर की अज्ञात हमलावरों ने सोमवार को निजामाबाद इलाके में एक मस्जिद के बाहर उस समय हत्या कर दी थी जब वह एक जनाजे में शरीक होने गए थे। इस हमले में उनका अंगरक्षक भी मारा गया था।

इस हत्या के तुरंत बाद कराची, हैदराबाद और सिंध के अन्य शहरों में हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने कम से कम 40 वाहनों के साथ ही दुकानों, पेट्रोल पंपों को आग के हवाले कर दिया। हैदराबाद, मीरपुर खास में भी गोलीबारी और हिंसा की खबरें हैं।

आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने बुधवार को बताया सिपह-ए-सहाबा और तहरीक-ए-तालिबान जैसे प्रतिबंधित संगठनों का हैदर की हत्या में हाथ है। मलिक ने इस हत्या को कराची को बांटने की कोशिश करार दिया।

एमक्यूएम के नेताओं नेताओं ने अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) पर इस हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया।

एएनपी के सिंध प्रांत के अध्यक्ष शाही सैय्यद ने हालांकि इन आरोपों का जोरदार खंडन करते हुए मामले की व्यापक जांच कराने की मांग की।

इससे पहले अज्ञात हमलावरों ने बुधवार सुबह कोरंगी क्षेत्र के अल्ताफ शहर में चार लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद हत्या कर दी। डॉन न्यूज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि हमलावर पहचान के लिए अपने साथ किसी को लेकर आए थे।

रातभर गोलीबारी जारी रहने से लोगों में दहशत फैल गई। राजनीतिक दलों के गुटों में भी झड़पों की खबर है। इस बीच 80 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

वर्ष 1947 में पाकिस्तान बनने के बाद भारत से कराची आए ऊर्दू-भाषी लोगों और पश्चिमोत्तर के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के पश्तो-भाषी लोगों के बीच यहां जातीय हिंसा का पुराना इतिहास रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+