उप्र के अधिकांश इलाकों मे बारिश
सोनभद्र, सुल्तानपुर, लखनऊ, उन्नाव, जौनपुर, बांदा, फैजाबाद और बुलंदशहर सहित विभिन्न जिलों में मंगलवार शाम तेज और मध्यम बारिश हुई।
आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश सोनभद्र में, 40 मिलीमीटर लखनऊ और सुल्तानपुर में, 30 मिलीमीटर उन्नाव में, 20 मिलीमीटर रायबरेली में और बांदा, जौनपुर व फैजाबाद में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के मध्य, पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के दूसरे इलाकों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications