ब्रिटेन ने वीज़ा दुरुपयोग को लेकर कमर कसी

ब्रिटेन ने वीज़ा दुरुपयोग को लेकर कमर कसी
पढ़ाई के लिए ब्रिटेन आने वाले छात्रों की संख्या में एक तिहाई बढ़ोतरी के बाद सरकार ने वीज़ा संबंधी नियमों और नीतियों की समीक्षा का फैसला किया है.

गृह विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल ब्रिटेन में पढ़ने के लिए आने वाले छात्रों की संख्या 75 हज़ार से बढ़कर तीन लाख तक पहुंच गई है. प्रवासी मंत्री डेमियन ग्रीन ने कहा कि वीज़ा के दुरुपयोग की घटनाओं को कम करने के लिए वीज़ा प्रणाली की पूरी तरह से जांच की जाएगी.

पिछली सरकार ने एक समीक्षा के तहत वीज़ा नियमों को सख़्त किया था. गृह मंत्रालय के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार मार्च 2010 तक पूरे हुए एक साल में क़रीब 313,011 छात्रों को वीज़ा दिया गया. ये छात्र यूरोपीय संघ में शामिल देशों से नहीं थे. इन छात्रों के साथ उन पर निर्भर लगभग 31,385 लोग भी ब्रिटेन आए थे.

एक वर्ष पहले ये आंकड़ा काफ़ी कम था. उस वक़्त प्रवासी छात्रों की संख्या 235,295 हुआ करती थी जबकि आश्रित लोग 24,780 थे. डेमियन ग्रीन ने कहा, "हम होनहार और प्रतिभाशाली छात्रों को लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम उन सभी छात्रों का स्वागत करते हैं जो सही क़ानूनी प्रक्रिया से यहां आएंगे.''

''लेकिन पिछले कुछ समय से देखा गया है कि ब्रिटेन आने के लिए कुछ लोग छात्र वीज़ा का दुरुपयोग करते हैं. हमें सुनिश्चत करना होगा कि ब्रिटेन आने वाले छात्र यहां पढ़ने के उद्देश्य से ही आएं."

डेमियन ग्रीन ने कहा, "अगले कुछ हफ़्तों या महीनों तक मैं छात्र वीज़ा की प्रक्रिया की पूरी तरह से जाँच करूंगा. अगर छात्रों को दिए जाने वाले वीज़ा का दुरुपयोग हो रहा है तो मैं उसे कम करूंगा और छात्रों को वीज़ा देने में और सख़्ती बरतूंगा." पिछले साल फ़रवरी में पूर्व गृह सचिव ऐलन जॉनसन ने वीज़ा का दुरुपयोग रोकने के लिए नए नियमों का ऐलान किया था.

नए नियमों के तहत सरकार ने ब्रिटेन में पढ़ने के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए मौखिक रूप से जीसीएसई स्तर की अंग्रेज़ी का जानकारी को ज़रूरी कर दिया था. इसके अलावा थोड़े समय के लिए पढ़ने आने वाले छात्र अपने साथ किसी को नहीं ला सकते थे.

हालांकि अंग्रेज़ी भाषा पढ़ाने वाले कई स्कूलों ने इन नियमों के ख़िलाफ हाई कोर्ट में अपील की और जीत हासिल की. इन स्कूलों के एक संगठन 'इंग्लिश यूके' ने कोर्ट में दलील दी थी कि ब्रिटेन में अंग्रेज़ी पढ़ने के लिए आने वाले छात्रों से अंग्रेज़ी के बेहतरीन जानकारी की उम्मीद करना बेतुकी बात है.

कोर्ट के फ़ैसले के बाद गठबंधन सरकार ने कहा कि वे वीज़ा प्रक्रिया में अंग्रेज़ी की ज़रूरत की समीक्षा करेंगे. वीज़ा के दुरुपयोग के कई मामले सामने आने पर इस साल नेपाल, उत्तरी भारत और बांग्लादेश से आने वाले छात्रों के आवेदन भी कुछ समय के लिए टाल दिए गए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+