पुणे: फ्रेंडशिप डे पार्टी में चला पुलिस का डंडा
पुणे।
पुणे के सिम्बायोसिस कालेज के छात्रों की फ्रेंडशिप डे पार्टी में तब रंग में भंग पड़ गया जब पुलिस अचानक इस पार्टी में पहुंच गई। रविवार की रात पुणे से थोड़ा दूर एक फार्म हाऊस में चल रही इस पार्टी में सिम्बायोसिस के लगभग 350 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। id="toptextpromo">पुलिस
का कहना है कि 11 बजे के बाद तक चल रही इस पार्टी में तेज संगीत बज रहा था और शराब परोसी जा रही थी। जबकि शहर में रात 10.30 तक ही पार्टी की इजाजत है। पुलिस को यहां से लगभग 17,000 हजार रुपये की बीयर और वाईन की बोतलें मिली। पुलिस का कहना है कि पार्टी आयोजित करने वाले छात्रों ने पार्टी में शराब परोसे जाने के लिए लाइसेंस नहीं लिया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सिम्बायोसिस
कालेज प्रशासन का कहना है कि पार्टी में शामिल सभी छात्र-छात्राएं कालेज के हास्टल में रहते हैं और बालिग हैं। हालांकि सिम्बायोसिस की निदेशक विद्या येरावडेकर का कहना है कि ''हमने घटना की जांच के लिए कुलपति के अधीन एक समिति गठित की है। जो जांच करेगी कि रात में 12.30 बजे के बाद भी छात्र हास्टल वापस क्यों नहीं लौटे जबकि 12.30 की समय सीमा तक ही छात्र कैंपस से बाहर रह सकते हैं और पार्टी में शराब क्यों परोसी गई ''











Click it and Unblock the Notifications