नक्सलियों के बंद के चलते 4 ट्रेनें निरस्त
पटना। नक्सलियों के मंगलवार से शुरू हुए दो दिवसीय बंद को देखते हुए बिहार में चार रेलगाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है और कुछ के रास्ते बदल दिए गए हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में राजधानी सहित मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गति की अधिकतम सीमा 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तय कर दी गई है।
पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक "गोमो-बारकाखाना, बारवाडीह-देहरी-ऑन सोन और देहरी-बारवाडीह" यात्री रेलगाड़ियां निरस्त कर दी गई हैं। भोपाल-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस और टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की कई रेलगाड़ियों के रास्ते बदले गए हैं।
पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख जन संपर्क अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा, "राज्य में अलर्ट घोषित कर दिया गया है और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।" भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (सीपीआई-एम) ने मंगलवार और बुधवार को बिहार और चार अन्य राज्यों में बंद का आह्वान किया है।












Click it and Unblock the Notifications