मंत्री पर हमले मामले में एक और गिरफ्तारी
दुबे को पुलिस ने सोमवार देर रात इलाहाबाद शहर के कर्नलगंज इलाके से गिरफ्तार किया। इलाहाबाद के पुलिस उपाधीक्षक शंकर दत्त शुक्ला ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि दुबे को कर्नलगंज इलाके के जगराम चौराहे के निकट सोमवार देर रात विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) और पुलिस ने संयुक्त अभियान में धर दबोचा।
शुक्ला ने बताया कि दुबे पर शासन ने एक लाख रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। वह मंत्री को बम से उड़ाने के षड्यंत्र में शामिल था। इससे पहले रविवार को एक अन्य फरार आरोपी जितेंद्र पांडे को इलाहाबाद से ही गिरफ्तार किया गया था। मंत्री पर हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ता एवं इलाहाबाद के चाका से ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा सहित चार आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड में हैं।
गौरतलब है कि 12 जुलाई को किए गए बम हमले में नंदी सहित पांच लोग घायल हुए थे। इसमें राकेश मालवीय नाम के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गंभीर रूप से घायल पत्रकार विजय प्रताप सिंह ने दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications