नीतीश ने की ठाकरे के बयान की निंदा
दिल्ली से पटना लौटने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राज ठाकरे के बयान की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है।
उन्होंने कहा कि मुंबई किसी की जागीर नहीं है, उसके निर्माण में सभी भारतीयों का योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकरे को अपनी जुबान पर ही नियंत्रण नहीं है।
इधर, राज्य में सूखे की स्थिति पर पूछने पर उन्होंने सूखा प्रभावित इलाकों के लिए ठोस कार्य योजना को एक-दो दिन में अंतिम रूप देते हुए तत्काल कार्रवाई प्रारंभ करने के संकेत दिए।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को ठाकरे ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा था कि उत्तर भारत से आने वाले प्रवासियों के कारण मुंबई में मलेरिया की बीमारी फैली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications