अदानी इंटरप्राइजेस ने ऑस्ट्रेलिया में कोयला खदान खरीदी
मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात स्थित अदानी समूह की कंपनी अदानी इंटरप्राइजेस ने समूह के ऊर्जा व्यवसाय के विस्तार के लिए ऑस्ट्रेलिया में 2.7 अरब डॉलर की लागत से एक कोयला खदान का अधिग्रहण किया है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा, "इस खरीद की लागत 50 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर (45 लाख डॉलर) रहेगी इसके अलावा कंपनी को 20 साल तक रॉयल्टी देनी होगी।"
कंपनी ने हालांकि रॉयल्टी बोनस की घोषणा नहीं की है। सिडनी से प्राप्त समाचार के मुताबिक यह राशि दो ऑस्ट्रेलियन डॉलर प्रति टन बताई गई है जिसके चलते इस सौदे की कुल लागत 2.7 अरब डॉलर हो जाएगी।
क्वींसलैंड के गेली बेसिन में स्थित इस खदान में 7.8 अरब टन कोयले का भंडार अनुमानित है। यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी कोयला खदान है।
कंपनी ने अपने बयान में कहा, "इस सौदे से कंपनी को भारत में अपने विद्युत व्यापार का तेजी से विस्तार करने में मदद मिलेगी। अदानी समूह भारत का सबसे ज्यादा कोयला आयात करने वाला समूह है।"
क्वींसलैंड की सरकार ने इस सौदे को मंजूरी दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications