लालगढ़ रैली में शामिल होंगे अग्निवेश और पाटकर

कोलकाता, 3 अगस्त (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा संत्रास विरोधी मंच के बैनर तले नक्सल प्रभावित लालगढ़ में नौ अगस्त को आयोजित रैली में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर और स्वामी अग्निवेश हिस्सा लेंगे।

मानवाधिकार कार्यकर्ता और एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ डेमोक्रेटिक राईट्स (एपीडीआर) के महासचिव सुजातो भद्र ने मंगलवार को कहा कि स्वामी अग्निवेश और मेधा पाटकर फोरम फॉर पीस, जस्टिस एंड डेमोक्रेसी के बैनर तले रैली में हिस्सा लेंगे।

भद्र ने कहा कि इस फोरम ने बनर्जी द्वारा उठाए गए मुद्दों के समर्थन में रैली में हिस्सा लेने का फैसला किया है, जो कि संत्रास विरोधी मंच के बैनर तले आयोजित होगी।

मंच के संयोजक चोटन दास ने कहा, "सोमवार को हमें तृणमूल कांग्रेस से रैली में शामिल होने का निमंत्रण मिला। हमने इसे स्वीकर कर लिया है और हम रैली में हिस्सा लेंगे।"

दास ने कहा, "हम लालगढ़ इलाके में एक वर्ष से अधिक समय से लागू अपराध दंड संहिता की धारा 144 को हटाने की मांग करेंगे, जो कि एक साथ पांच लोगों से अधिक व्यक्तियों के जुटाव पर रोक लगाता है।"

इसके पहले पश्चिम बंगाल कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष मानस भूनिया ने गैर राजनीतिक मंच के बैनर तले रैली आयोजित करने के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि यदि उनकी पार्टी को औपचारिक निमंत्रण मिला तो वह रैली में शामिल होने पर विचार करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+