चेन्नई में 6 अगस्त से लगेगा चिकित्सा उपकरण मेला
चेन्नई में मुख्य चिकित्सा कार्याधिकारी एस. मणिवन्नान ने आईएएनएस को बताया, "इस साल प्रदर्शनी में विकलांगों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों पर विशेष ध्यान रहेगा। इसमें व्हील चेयर, कृत्रिम अंग, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर और अन्य विशेष उपकरण शामिल हैं।"
उन्होंने कहा, "इस प्रदर्शनी में एक रोचक उपकरण बैटरी चलित 'लिफ्ट' भी प्रदर्शित की जाएगी। जिसकी मदद से मरीज या बुजुर्ग व्यक्ति स्वयं ही अपने घर में पहली मंजिल तक जा सकते हैं। इसकी क्षमता 100 किलोग्राम वजह उठाने की है।"
मणिवन्नान ने कहा कि इस बार मेले में शामिल होने वालों की संख्या 250 से बढ़ गई है। इस बार मेले का आयोजन स्थल बदलकर चेन्नई व्यापर केंद्र रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 से शुरू होने के बाद से यह मेला चिकित्सा उपकरण निर्माता कंपनियों को एक बड़ा मंच मुहैया कराती आ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications