ब्रिटेन में कई सैन्य अधिकारियों को गंवानी पड़ेगी नौकरी

समाचार पत्र 'द सन' में मंगलवार को छपी एक खबर के मुताबिक शीर्ष रक्षा अधिकारियों को आशा है कि तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों की छंटनी के जरिए सालाना 80 लाख पाउंड तक की बचत की जा सकेगी।

इसके तहत 17 ब्रिगेडियर और कई मेजर-जनरल सहित कई अन्य अधिकारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

नौसेना और वायु सेना में भी इसी रैंक के कुछ अधिकारियों को कार्यमुक्त किए जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, "एक या दो सितारे वाले जनरल और रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) व नौसेना में उनके समकक्ष कई अधिकारी नौकरी से हाथ धोने की कगार पर खड़े हैं।"

रक्षा मंत्रालय पर अपने कुल बजट 36.9 अरब पाउंड के 10 से 20 फीसदी हिस्से की बचत का दबाव है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+