सुरेंद्रन पिल्लै केरल मंत्रिमंडल में शामिल
राज्यपाल आर. एस. गवई ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 54 वर्षी पिल्लई को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 20 हो गई है।
ज्ञात हो कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एम. विजयकुमार को लोक निर्माण विभाग का कार्यभार सौंपे जाने के बाद बंदरगाह एवं युवा कल्याण मंत्री का पद खाली हो गया था। इसके पहले पिल्लै दो बार मंत्री बनने से चूक गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications