नेपाल में बस चालक का हाथ काटा
काठमांडू, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी नेपाल में नशे में धुत दो बाइक चालकों ने आगे जाने के लिए रास्ता नहीं दिए जाने पर कथित तौर पर एक बस चालक का हाथ काट दिया।
भारतीय सीमा के नजदीक बिराटनगर शहर के तरहारा कस्बे में सोमवार को दीपक लिम्बू और राजेश राय ने रास्ता रोके जाने पर बस चालक राजू श्रेष्ठ से झगड़ा किया।
बाद में दोनों ने कटार से भीड़ के सामने ही राजू का दाहिना हाथ को काट दिया। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए।
पुलिस ने हालांकि लिम्बू को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन राय फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि दोनों नशे के आदी हैं। बस चालकों ने राय को गिरफ्तार करने में पुलिस के विफल रहने पर हड़ताल करने की धमकी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications