यूएन महासचिव कार्यालय का कश्मीर पर टिप्पणी से इंकार
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थाई मिशन के माध्यम से यूएन महासचिव के कार्यालय से स्पष्टीकरण मांगा था।
जम्मू एवं कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और भारत तथा पाकिस्तान की समग्र वार्ता पर बान के कथित बयान के संदर्भ में मंत्रालय ने कहा, "महासचिव कार्यालय ने स्पष्ट किया कि किसी भी संवाददाता सम्मेलन में ऐसा सवाल नहीं उठाया गया और न ही महासचिव ने ऐसी कोई टिप्पणी की।"
बान के पाकिस्तानी मूल के प्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि कश्मीर की हाल की घटनाओं और पिछले महीने से सुरक्षा की स्थिति से यूएन महासचिव चिंतित हैं।
प्रवक्ता ने कहा, "उन्होंने सभी कार्यो में संयम बरतने और समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने को कहा है।"
भारत ने इसे व्यर्थ सलाह की संज्ञा दी थी। भारत को परेशान करने वाले बयान में समग्र वार्ता फिर शुरू होने का भी हवाला दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications