गोवा में रेव पार्टियों पर नजर रखेगी एटीएस
गृह मंत्री रवि नाईक ने मंगलवार को गोवा विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा,"वर्तमान में इंटरनेट वेबसाइटों की नियमित निगरानी के लिए कोई तंत्र मौजूद नहीं है।"
नाईक मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को कांग्रेस विधायक विक्टोरिया फर्नाडीस के एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। वर्तमान सत्र के दौरान सेक्स पर्यटन पर चर्चा होनी है।
उन्होंने कहा,"सरकार के पास इंटरनेट पर नजर रखने के लिए एक प्रस्ताव है। इसके तहत रेव पार्टियों सहित इस प्रकार की घटनाओं पर नजर रखने के लिए साइबर सेल गठित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। यह सेल आतंकवाद विराधी दस्ते के विशेष प्रकोष्ठ के एक घटक के तौर पर काम करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications