उत्तर कोरिया की दक्षिण कोरिया पर हमले की धमकी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया में एक बयान में कहा गया कि उत्तरी पश्चिमी समुद्री सुरक्षा के लिए जिम्मेदार कमान ने कड़े जवाबी हमले की धमकी दी है।
मार्च में दक्षिण कोरिया के एक युद्धपोत के डूबने से 46 नाविकों की मौत हुई थी। दक्षिण कोरिया ने आरोप लगाया कि उत्तर कोरिया ने हमला करके उसके युद्धपोत को डुबा दिया। उत्तर कोरिया ने इस आरोप का खंडन किया था।
इस कथित हमले के विरोध में दक्षिण कोरिया की नौसैनिक युद्धाभ्यास करने की योजना है। दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने पिछले हफ्ते जापान सागर में संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास किया था। उत्तर कोरिया ने उस युद्धाभ्यास में भी जवाबी हमले की धमकी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications